फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ATM jammu

एटीएम तोड़कर भी पैसे नहीं निकाल पाए चोर

Sat, 15 Mar 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Mar 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
ATM jammu

एशिया चौक पर चोर गिरोह के सदस्यों ने वीरवार को स्टेट बैंक की एटीएम तोड़ दी लेकिन लॉक मजबूत होने के कारण एटीएम से पैसे निकालने में चोर असफल रहे।

विज्ञापन


सुबह होने पर आसपास के दुकानदारों ने एटीएम की मशीन को टूटे देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और एटीएम के बाहर दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन


फारेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट आदि ले लिए। उधर, सुरक्षा कर्मी दो दिन से गैरहाजिर चल रहा है। पुलिस गैरहाजिर सुरक्षा कर्मी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मजीठा रोड, अमृतसर, मौजूदा मेन रोड रिहाड़ी निवासी संदीप शर्मा के नाम से एटीएम है। संदीप शर्मा एफआईएस ग्लोबल के सहायक प्रबंध आपरेटर भी हैं।


उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एशिया चौक की बैक साइड वाले एटीएम में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि एटीएम की मशीन को तोड़ा गया है लेकिन उसमें रखा कैश सुरक्षित है।

लॉक काफी मजबूत होने के कारण चोर उसे खोल नहीं सके। चोरों ने पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने जायजा लिया और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम के सदस्यों ने सबूत इकट्ठा करने के तौर पर फिंगर प्रिंट आदि ले लिए हैं और गैरहाजिर सुरक्षा कर्मी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed