{"_id":"5a1725104f1c1b76678bd29d","slug":"81511466256-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होगी केमिकल फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होगी केमिकल फैक्ट्री
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर।
बट्टलवालियां क्षेत्र में स्थित मार्डन इंसेक्टीसाइट लिमिटेड केमिकल फैक्टरी 30 नवंबर को बंद होने जा रही है। फैक्ट्री मालिक के अचानक लिए गए इस फैसले से फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट छा गया है।
फैक्टरी में मौजूदा समय में पच्चीस कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस समय फैक्टरी में अठारह कर्मचारी स्थायी तथा सात कर्मचारी अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें मंगलवार को फैक्ट्री के मालिक द्वारा फैक्टरी बंद होने की सूचना मिली तो कर्मचारियों के पांव तले जमीन खिसक गई। सभी फैक्ट्री मालिक के पास लुधियाना पहुंच गए और फैक्ट्री बंद नहीं करने की गुहार लगाई। लेकिन किन्हीं कारणों ने मालिक अपने फैसले पर कायम हैं। मायूस हो कर लौटे कर्मचारियों के सामने अचानक परिवार चलाने का संकट छा गया है। कर्मचारियों ने कहा कि फैक्ट्री को कोई अचानक बंद नहीं कर सकता है। कर्मचारियों को पहले ही सूचित किया जाता है। सभी का बकाया दिया जाता है। कर्मचारियों के हक में प्रशासन को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
---------
इसकी जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है। अगर किसी कर्मचारी को कोई शिकायत लेकर आता है तो मामले पर गौर किया जाएगा। यदि कुछ नियम के विपरीत हो रहा है तो कर्मचारियों को लेबर कोर्ट जाना चाहिए। उसमें कोई अर्चन आई तो हम मदद करेंगे।
विज्ञापन
रवींद्र कुमार, डीसी