{"_id":"59480fc94f1c1b486a8b4722","slug":"61497894857-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई विभाग के कर्मचारियों के घर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई विभाग के कर्मचारियों के घर छापेमारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
स्पेशल जज एंटी करप्शन कोर्ट बारामुला की ओर से जारी सर्च वारंट पर सोमवार को विजलेंस विभाग कश्मीर ने दो पीएचई कर्मचारियों के घर छापामारी की है। उनके खिलाफ 14/2017, 5(2) जेएंडके पीसी एक्ट 2006 के तहत मामला दर्ज है। दोनों पर आरोप है कि सरकारी पदों पर रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। चीफ इंजीनियर पीएचई रसूल जरगर और रि. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीएचई रियाज अहमद वानी ने 7.6 लाख रुपये के टेंडर को गलत तरीके से कांट्रेक्टर के हित में पारित किया है। इसके साथ ही किए गए कार्य में विभाग की ओर से गुणवत्ता के मानकों की भी अनदेखी की गई। वहीं चीफ इंजीनियर रसूल जरगर पर भी आरोप है कि 1 करोड़ 27 लाख के वाटर प्रोजेक्ट में से 35 लाख रुपये का टेंडर उन्होंने गलत तरीके से कांट्रैक्टर शौकत अहमद पंजारा को दिया है। इस मामले में भी सरकारी कर्मचारी ने नियमों को ताक पर रख कांट्रैक्टर को लाभ पहुंचाया है।