जम्मू-कश्मीर: बाढ़ पीड़ितों को 324.10 करोड़ रुपये वितरित
- 29435 प्रभावितों को अब तक मिला लाभ
- रामबन जिले में 536 मामलों को 1.43 करोड़ की राशि वितरित की गई
- श्रीनगर जिले के 10 हजार 470 मामलों को 195.29 करोड़
- जम्मू में 47.13 करोड़, रियासी में 26.65 करोड़, कठुआ में 4.3 करोड़ राशि वितरित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहत राशि वितरण के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रामबन जिले में 536 मामलों को 1.43 करोड़ की राशि वितरित की गई है। इसी तरह से डोडा के 814 मामलों को 2.36 करोड़, शोपियां के 1251 मामलों को 7.28 करोड़, कुलगाम के 3275 मामलों को 19.09 करोड़, श्रीनगर जिले के 10 हजार 470 मामलों को 195.29 करोड़, गांदरबल के 406 मामलों को 0.8 करोड़, बडगाम जिले के 881 मामलों को 21.67 करोड़ वितरित हुआ।
अनंतनाग के 9474 मामलों को 48.94 करोड़, बांडीपोरा के 1079 मामलों को 9.63 करोड़, बारामुला के 1249 मामलों को 17.61 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। राज्य सरकार ने राहत पैकेज के तहत 279 अतिरिक्त राशि जारी कर दी है। इसके तहत श्रीनगर में 234 करोड़, बडगाम में 39 करोड़ और उधमपुर जिले में 6 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
सोलह मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 967.13 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसमें से श्रीनगर में 468.16 करोड़, सांबा जिले में 2.35 करोड़, गांदरबल में 0.81 करोड़, बडगाम में 78.12 करोड़, पुलवामा में 55.87 करोड़, अनंतनाग में 96.94 करोड़, बांडीपोरा में 33.66 करोड़, बारामुला में 35.11 करोड़, राजोरी में 44.63 करोड़, उधमपुर जिले में 12.97 करोड़, रामबन जिले में 7.53 करोड़, किश्तवाड़ में 2.38 करोड़, डोडा में 3.03 करोड़, शोपियां में 7.27 करोड़, कुपवाड़ा में 0.20 करोड़, कुलगाम में 19.08 करोड़, जम्मू में 47.13 करोड़, रियासी में 26.65 करोड़, कठुआ में 4.3 करोड़ और पुंछ जिले में 20.79 करोड़ की राशि वितरित करने को जारी की जा चुकी है।