{"_id":"5a17250d4f1c1b156b8b7df8","slug":"21511466253-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने करवाया फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने करवाया फुटबाल मैच
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी का सामाजिक चेतना अभियान के तहत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा चरण वीरवार को शुरू हो गया। तहसील स्तर पर विजेता टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों के लिए पहले लीग दौर के मैच हुए। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें हीरानगर फुटबाल क्लब टीम ए और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर अपनी राह आसान की जबकि हारने वाली टीमों के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं। वीरवार को वन मंत्री चौधरी लाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि डीपीएस की प्रिंसिपल निर्मल महाना भी विशेष तौर पर उपस्थित हुई।
पहला मैच डीपीएस राजबाग और हीरानगर फुटबाल क्लब टीम ए के बीच खेला गया। अपने अपने तहसील में विजेता रही टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों की ओर से गोल करने के प्रयास किए गए लेकिन डीपीएस की टीम ने हीरानगर को तोहफे के रूप में पहला गोल दिया जब कार्नर से हीरानगर की टीम की तरफ से आई किक को डीपीएस के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट में दाग दिया। पहला हाफ 1-0 की स्कोर लाइन पर समाप्त हुआ। वहीं दूसरे हाफ में भी हीरानगर की टीम ने तेजी दिखाई और दो गोल किए। मैच का नतीजा हीरानगर के पक्ष में 3-0 से हरा और टीम ने मैच को अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की टीम के साथ हुआ। इस मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले का पहला हाफ गोल रहित रहा जबकि दूसरे हाफ में एपीएस की टीम ने शानदार खेल दिखाया और एक गोल किया। मैच एपीएस की टीम ने 1-0 से अपने नाम किया।
विजेताओं को राहत हारने वाले की अटकी सांसे
प्रतियोगिता इस समय ऐसे दौर में आ गई है कि विजेता टीम को लाभ होगा और हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें पैदा होंगी। वीरवार को हुए दो मुकाबलों की विजेता टीमों को अब तीन में से दो मैच ही जीतने हैं जबकि हारने वाली टीम को तीन में से तीन मैच जीतने होंगे। प्रतियोगिता में हर टीम चार मैच खेलेगी और अगले दौर में प्रवेश करने के लिए टीम को तीन मैच जीतने होंगे। तीन मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर दौर में प्रवेश करेगी।