{"_id":"5a1725074f1c1b6e468b5fb6","slug":"21511466247-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से लें लजीज ट्राउस का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से लें लजीज ट्राउस का स्वाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ/बनी। लजीज व्यंजनों की शान ट्राउट मछली का लोग जनवरी से स्वाद ले सकेंगे। बनी में मत्स्य पालन विभाग की तरफ से जनवरी में डाले गए ट्राउट के बीज जनवरी 2018 तक तैयार हो जाएंगे। इसके लिए बाकायदा विभाग ने बाजार तलाशना शुरू कर दिया है। विभाग को इस बार लगभग ढाई टन ट्राउट खुडवा फिश फार्म में तैयार होने की उम्मीद है।
बनी और आसपास के स्थानीय बाजार में इस महंगी मछली की अधिक मांग नहीं है जबकि जम्मू और पठानकोट के होटलों में यह मछली हाथों हाथ बिकती है। यहां दाम भी अच्छे मिलते हैं। जिसे देखते हुए मत्स्य पालन विभाग अभी से जम्मू और पठानकोट में व्यापारियों की तलाश में जुट गया है। बनी के खुडवा पहुंची मत्स्य पालन विभाग की टीम ने पल रही मछलियों का जायजा लिया और स्टाफ को विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। विभाग के सहायक आयुक्त जोगिंद्र लाल के साथ पहुंचे स्टाफ सदस्यों ने खुडवा ट्राउट फिश रियरिंग फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनवरी माह से ट्राउट बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाएगी। विभाग के निर्धारित दाम के अनुसार ढाई सौ ग्राम की ट्राउट जहां बाजार में चार सौ रुपये प्रति किलो, पांच सौ ग्राम की ट्राउट छह सौ प्रति किलो के अनुसार बिकेगी वहीं लोगों को इस मछली के प्रति आकर्षित करने की भी कोशिश की जा रही है। ट्राउट के बीज कश्मीर के कोकरनाग से लाकर इसी साल खुडवा में डाले गए थे।