{"_id":"8d274f4640825876c7557727708e2821","slug":"2-spo-died-in-terrorist-attack-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में आतंकी हमले में दो एसपीओ शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में आतंकी हमले में दो एसपीओ शहीद
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में सोमवार को आतंकियों ने दिन दहाड़े हमला कर जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अफसरों (एसपीओ) को शहीद कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से लगभग एक घंटे पहले इसी जिले में एक अन्य एसपीओ पर हमला हुआ, लेकिन, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आतंकियों ने कोर्ट कांप्लेक्स के पास जिला पुलिस लाइन के वाहन पर करीब से गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
इसमें एसपीओ फारूक अहमद मीर (निवासी वेदपोरा, पुलवामा) और मुख्तार अहमद वानी (निवासी काजीगुंड) जख्मी हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद तत्काल सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का सुराग नहीं मिल पाया था। दोनों शहीद एसपीओ को पुलवामा पुलिस लाइन में आईजी कश्मीर एजी मीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। दक्षिण कश्मीर में इस साल की यह पहली वारदात है।
बीते कुछ समय में सेना और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर कुछ शीर्ष आतंकियों को मार गिराया है।
मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा की
पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए दोनों एसपीओ के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के बलिदान को अवाम की सेवा में उच्च स्तरीय योगदान बताया। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों की आत्मिक शांति के लिए शोक जताया। साथ ही पंपोर हमले में जख्मी एसपीओ के जल्द स्वास्थ्य सुधार की प्रार्थना भी की।