{"_id":"5a1725064f1c1b69678bd979","slug":"191511466246-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंबे से गिरकर लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंबे से गिरकर लाइनमैन की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। गांव गोविंदसर में खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश कुमार (44) निवासी खरोट सब डिविजन कठुआ में कार्यरत था। वीरवार सुबह गोविंदसर में खंभे पर चढ़कर लाइन को ठीक करने के दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में खंभे से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय प्रधान पीसी शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना बार बार होती हैं लेकिन विभाग और सरकार इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाती। आज तक दिहाड़ीदारों को पक्का नहीं किया गया। जबकि सारा काम उन्हीं से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक सरकार इस प्रकार कर्मचारियों की मौत का तमाशा देखेगी। इन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा यंत्र दिए जाते हैं और न ही घटना के बाद उचित मुआवजा। इतना ही नहीं इन्हें काम करने के लिए इतने पैसा भी नहीं मिलता कि वह अपना घर खर्च चला सकें। वहीं विभाग के एईई गणेश शर्मा ने मृतक के परिवार की दस हजार की आर्थिक मदद की।