{"_id":"5a17250b4f1c1bca678bd4c7","slug":"161511466251-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी से बंदी युवक को वापस लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी से बंदी युवक को वापस लाने की मांग
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब में वीजा लेकर काम करने गए रबजीत सिंह को वापस लाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
घरवालों के अनुसार रबजीत सिंह (30) को उसके मालिक बंदी बनाकर रखा है। रबजीत के पिता पूर्व नायक मूल सिंह का कहना है कि जम्मू में सक्रिय एजेंट द्वारा उसे वाहन चालक के रूप में दो वर्ष के लिए वीजा लगवाया गया था। अब दो वर्ष पूरे होने पर उसका मालिक उसे वापस नहीं भेज रहा। रबजीत ने अपने परिवार को आडियो भेज बताया कि वहां पर जेसीबी चलाने का कार्य मिलने पर पहले सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। वापस देश में आने के लिए कहने पर उसके मालिक ने उसे बंदी बनाकर रखा है। चार-पांच दिनों के बाद खाना मुहैया करवाया जा रहा है। पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी नहीं दिए जा रहे हैं। रबजीत की माता सुरेंद्र कौर पहले से ही बीमार है। आपरेशन के बाद दोनाें आंखों की रोशनी चली गई। परिवार का इकलौता बेटा होने पर परिवार का दारोमदार रबजीत पर ही है। रबजीत की धर्मपत्नी परमजीत कौर का कहना है कि दो बेटियां हैं। बड़ी सात वर्ष की और छोटी पांच वर्ष की है। पिछले कई दिनाें से रबजीत किसी के मोबाइल से अपनी आडियो भेज सुरक्षित वापस देश में लाऐ जाने की गुहार कर रहा है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि रबजीत के साथ चार-पांच युवक और भी हैं। जिन्हें भी उनके साथ बंदी बनाकर रखा गया है। गांव की पूर्व सरपंच व जिला जम्मू गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि दसवी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद परिवार की आय का साधन नहीं होने पर सऊदी अरब में वीजा लेकर गया था। अब रबजीत के आडियो सुनने पर पता चला है कि उसे वहां बंदी बनाया गया और जान का भी खतरा है। उन्हाेंने भारत सरकार व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सक्रिय एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो युवा वर्ग के लोगाें से लाखों रुपये ऐंठ कर उन्हें विदेशाें में रोजगार दिलवाने के लिए गुमराह करते हैं। उन्होंने रबजीतव उसके साथियों को सुरक्षित देश में वापस लाऐ जाने की मांग की।