फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   youth died after a group of friends pulled the chain of a train in kota

ट्रेन की चेन पुलिंग कर भागे 5 दोस्त, एक की कुएं में गिरने से मौत

Wed, 29 Nov 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
youth died after a group of friends pulled the chain of a train in kota
मृतक अनिकेत - फोटो : Amar Ujala
आज उन दोस्तों ने बहुत कुछ खो दिया, जो ट्रेन को जबरन रोकने के लिए चेन खींचकर भाग रहे थे। इन 5 दोस्तों में से एक साथी जीवनभर के लिए उन्हें छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा स्थित रामगंज मंडी का है, जहां बिशन्या खेड़ी गांव के पास चलती ट्रेन की चेन खींचकर भागे 5 दोस्तों में से दो कुएं में जा गिरे। इसमें से एक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पांचो दोस्तों को कोटा के रामगंज मंडी स्टेशन उतरना था, मगर ट्र्रेन वहां से आगे निकल गई थी। ये घटना रात के 3 बजे की है और उस समय गुप्प अंधेरा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रामगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दोनों युवकों को बाहर निकाला, जिनमें से एक युवक अनिकेत (30) की मौत हो चुकी थी, वहीं घायल दूसरे युवक राजेश प्रजापति (22) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस कारण छूट गया था उनका स्टेशन

youth died after a group of friends pulled the chain of a train in kota
इस गहरे कुएं में जा गिरे थे दोनों युवक - फोटो : Amar Ujala
मारे गए युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रात होने के कारण उन्हें नींद आ गई थी, जिसके कारण रामगंज मंडी स्टेशन पीछे छूट गया था। सभी दोस्त कोटा में एक शादी समारोह के लिए केटरिंग का काम करने के लिए जा रहे थे।

अचानक एक दोस्त की नींद खुल गई और उसने घबराकर ट्रेन की चेन खींच ली। सभी दोस्त अपने कोच के दरवाजे पर खड़े होकर ट्रेन के धीमा होने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन कुछ धीमी हुई, तो वे उतरकर भागने लगे। तभी ट्रैक के पास ही स्थित एक खुले कुएं में अनिकेत और राजेश जा गिरे। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक कोटा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed