{"_id":"6367919344aaa8037f1ea586","slug":"wives-of-soldiers-guarding-border-are-empowering-common-women-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सरहद की सुरक्षा करने वाले जवानों की पत्नियों की नई पहल, आम महिलाओं को बना रही सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सरहद की सुरक्षा करने वाले जवानों की पत्नियों की नई पहल, आम महिलाओं को बना रही सशक्त
Sun, 06 Nov 2022 04:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Nov 2022 04:20 PM IST
सार
सरहद की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की पत्नियों का एसोसिएशन अब नई पहल कर रहा है। अब वह न केवल सेना के जवानों की पत्नियों को बल्कि आम महिलाओं को भी सशक्त करेगा।
विज्ञापन
आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन करेगा लिट फेस्ट का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरहद पर खड़े जांबाज देश की सीमाओं की सुरक्षा बड़ी ही मुस्तैदी से करते हैं। अपने प्राण न्योछावर कर देश की आन-बान और शान को कायम रखते हैं। इन जांबाजों की ताकत की प्रेरणा होती हैं उनकी पत्नियां। अब आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आम महिलाओं की प्रेरणा बनने की ठानी है। इसी कड़ी में जयपुर में तीन दिन तक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरहदों पर तैनात जांबाजों की पत्नियों के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 12 से 14 नवंबर तक जयपुर के जेकेके में लिट फेस्ट का आयोजन किया है। आम लिट फेस्ट में जहां मनोरंजन होता है। इसमें आर्मी जवानों की पत्नियों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तैयार किया जाता है। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की रीजनल प्रेसिडेंट साउथ वेस्टर्न कमांड की प्रमुख रवनीत भिंडर ने कहा कि यह कोई फेस्ट नहीं है। यह तो गाइड है जो न सिर्फ आर्मी के जवानों की पत्नियों को बल्कि आम महिलाओं को भी सशक्त बनाने पर काम कर रहा है। भिंडर ने कहा कि तीन दिन तक नए-नए विषयों पर वर्कशॉप होंगी। नए लेखकों की किताबों का विमोचन होगा। इसके साथ-साथ बहुत कुछ ऐसा होगा जो महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
भिंडर ने बताया कि लिट फेस्ट में राजकुमारी और राजसमंद सांसद दीया कुमारी, जर्नलिस्ट शिव अरूर, राहुल सिंह, मिस इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रूबल शेखावत, रोडीज फेम रणविजय और कुमुद मिश्रा मौजूद रहेंगे। इस फेस्ट को आम लोगों के लिए पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
विज्ञापन