{"_id":"594cc38f4f1c1bea498b4b2c","slug":"what-the-government-will-do-on-the-report-vishwendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षणः विश्वेंद्र सिंह बोले, पहले सरकार बताए रिपोर्ट पर क्या करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षणः विश्वेंद्र सिंह बोले, पहले सरकार बताए रिपोर्ट पर क्या करेगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में हो रहा है जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर जाट आंदोलन को लेकर संघर्ष समिति के संरक्षक विश्ववेंद्र सिंह ने एक बयान देकर गेंद सरकार के पाले में फेंक दी है। विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार को बताना होगा कि सरकार रिपोर्ट पर क्या करेगी। रिपोर्ट पेश कर दी गई है, यह सब जानते हैं अब सरकार उस पर क्या फैसला लेगी यह बताना होगा।
कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार रिपोर्ट पर जो करने की सोच रही है, वह लिखित में दे। यह मेरा नहीं जनता का आंदोलन है। यह जरूर है कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन यह लोगों का ही आंदोलन है। उन्होंने सरकार को भी सलाह दे डाली।
उन्होंने कहा कि अगर ट्रेनें जाम होने से लोगों को परेशानी हो रही है, तो सरकार को चाहिए कि वह ट्रेनों को डायवर्ट कर दे। सरकार यह तो कर सकती है। मथुरा के कई रास्ते हैं, जहां से गाड़ियों को डायवर्ट कर लोगों की परेशानी को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन मजबूरी में किया गया आंदोलन है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भरतपुर और धौलपुर के जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर रेल व सड़क मार्ग को जाम कर दिया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।