{"_id":"591ed92d4f1c1bd81af22900","slug":"water-line-broken-millions-of-liters-of-water-washed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते ही देखते सड़क बन गई दरिया, लाखों लीटर पानी बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखते ही देखते सड़क बन गई दरिया, लाखों लीटर पानी बहा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
महेश नगर में गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां प्रदेश में पानी की कमी से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है, वहीं महेश नगर में शुक्रवार दोपहर जलदाय विभाग की लापरवाही से लाखों लीटर पानी सड़कों पर व्यर्थ बह गया। विभाग की आंखों के सामने पानी बहता रहा और विभाग मूक दर्शक बना देखता रहा।
दरअसल महेश नगर फाटक के सामने केबल डालने का काम किया जा रहा था। इस बीच मजदूरों की अनदेखी के चलते पानी की पाइप लाइन टूट गई। पानी की लाइन करीब सोलह इंच की लाइन थी। पाइप लाइन टूटते ही पानी का फव्वारा सड़क पर बह निकला। देखते ही देखते पानी पूरी सड़क पर फैल गया। पानी फैलने के साथ ही सड़क का कटाव भी होने लगा। कुछ ही देर में करीब बीस फीट बड़ा गड्ढ़ा बन गया। इस बीच विभाग को जानकारी दी गई। विभाग की टीम देरी से आई और मौके पर मूक दर्शक बनी देखती रही। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन का मरम्मत में समय लगेगा।
उधर पानी की लाइन टूटने की सूचना से इलाके के लोग परेशान हो गए। बीसलपुर की इस पाइप लाइन से बरकत नगर में पानी सप्लाई की जाती है। लोग शनिवार को पानी की सप्लाई न होने की सूचना से परेशान थे। इस पाइप लाइन से घनी आबादी के क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है।