{"_id":"592fa4484f1c1b7508bdbaa3","slug":"villagers-from-a-town-in-a-alwar-beaten-the-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के जावली गांव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को खंभे से बांधकर ग्रामीण जमकर पीट रहें है। चारों ओर तमाशबीन भी खड़े हैं। पिटाई से घायल युवक इस समय अस्पताल में भर्ती भी है।
विज्ञापन
युवक पर आरोप है कि उसने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है। इस सबंध में महिला ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। यह वीडियो 28 मई का बताया जा रहा हैं। जिस युवक की पिटाई गई है उसका नाम रोहिताश्व बैरवा है। उस पर आरोप है कि जिस महिला का उसने वीडियो बनाया है वह उसे कई वर्षों से जानता है। इस दौरान उसने कई बार महिला से जबरजस्ती की व उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसने वीडियो को इंटरनेट पर डालने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
वहीं घायल युवक अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि वह ग्रामीणों से स्वयं छूटने के बाद अस्पताल पहुंचा हैं। जबकि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहीं है।
विज्ञापन