फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unique event: the biggest book released by the youngest woman

24 इंच की महिला ने 51 फुट की किताब का किया विमोचन, बना रिकॉर्ड

Sun, 06 Aug 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Unique event: the biggest book released by the youngest woman
दुनिया की सबसे बड़ी किताब का विमोचन करती सबसे छोटी महिला - फोटो : Amar Ujala
उम्र 24 साल। नाम ज्योति आगमे। लंबाई महज 24 इंच, यह है दुनिया की सबसे छोटी महिला। आगमे ने आज एक अनूठे कार्यक्रम में दुनिया की सबसे बड़ी किताब का विमोचन किया। 
विज्ञापन


विमोचन कार्यक्रम में जो भी आया दंग रह गया। यह यादगार कार्यक्रम सीकर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी 51 फीट ऊंची किताब कड़वे प्रवचन को जैन संत आचार्य तरुण सागर महाराज ने लिखी है। विमोचन के समय पूरा मैदान जय जिनेंद्र के नारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इससे पहले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने पुस्तक की जानकारी देते हुए बताया कि कड़वे प्रवचनों की नवीं श्रंखला में दैनिक जीवन में मार्गदर्शन करने वाली छोटी छोटी बातों का समावेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जरुरी है कड़वे वचन

Unique event: the biggest book released by the youngest woman
जैन मुनि तरुण सागर
विश्व की सबसे छोटी महिला से पुस्तक का विमोचन करवाने का उद्देश्य समाज को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देना है।

जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा कि आज समाज को मीठे नहीं वरन कड़वे प्रवचनों की जरूरत है। मीठे प्रवचन सुनने में अच्छे लगते है , लेकिन कड़वे प्रवचन भले ही कर्ण प्रिय ना हो लेकिन वे समाज के लिए लाभकारी होते हैं। जिस तरह कड़वी दवा असरकारक होती है और रोग को जड़ से ख़त्म कर देती है उसी तरह कड़वे प्रवचन सुनने वालों के मन और विचार को शुद्ध कर देते हैं। महाराज ने माता पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि चाहे जितने तीर्थ कर लो, रोजे रखो, मां बाप की सेवा के बिना जन्नत नहीं मिल सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed