{"_id":"599530244f1c1b79568b491a","slug":"udaipur-police-raided-a-rave-party-arrests-3-girls-and-8-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rave Party: श्रीनाथजी के दर्शन की कह निकले थे घर से, लड़कियों के साथ धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rave Party: श्रीनाथजी के दर्शन की कह निकले थे घर से, लड़कियों के साथ धरे गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में रेव पार्टी में शामिल होने वाले गुजराती युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से श्रीनाथजी के दर्शन के लिए कह कर निकले 11 जनों का रेव पार्टी में मजे करना भारी पड़ गया और अब मुंह छिपाना पड़ रहा है। इस रेव पार्टी में 8 लड़कियों सहित 50 लोग शामिल थे।
राजस्थान में उदयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर से दूर सूनसान में बसे एक बड़े फार्म हाउज में हो रही रेव पार्टी के दौरान छापा मारा, जिसमें तीन युवतियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में सभी गुजरात के रहने वाले हैं। बाकी लड़कियां और अन्य लोग जंगल की ओर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि रेव पार्टी में गुजरात से आए सभी युवक श्रीनाथजी दर्शन के बहाने उदयपुर आए थे, लेकिन वो यहां रेव पार्टी में शामिल हुए। दरअसल पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित डांगियो के गुड़ा गांव के समीप जंगल में एक फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी में दबिश दी।

अफरा-तफरी के बीच नशे में ही भागना पड़ा जंगल की ओर
युवकों के साथ तीन युवतियां भी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
निजी फार्म हाउस पर चल रही इस रेव पार्टी से पुलिस ने गुजरात नंबर की तीन से चार कारों को भी बरामद किया है। डीएसपी माधुरी वर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम को देखते ही फार्म हाउस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
दबिश के समय फार्म हाउस में 40 से ज्यादा लोग रेव पार्टी में मशगूल थे। पुलिस को देखते ही करीब 30 से ज्यादा लोग मौके से दीवारों को फांद कर जंगल में भाग गए। वहीं मुंबई और पुणे से लाई गई कुछ लड़कियां भी मौका देखकर पुलिस की पकड़ से भाग निकली।
पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन युवतियों और गुजरात के विभिन्न इलाकों के रहने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी तादाद में शराब और पका हुआ वेज-नॉनवेज फूड भी बरामद किया। आयोजकों द्वारा फार्म हाउस पर डांसिंग लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी की गई थी।

पुलिस भी पहुंची आनन-फानन में, नहीं था पूरा जाब्ता
रेव पार्टी
- फोटो : File photo
पुलिस को पकड़े गए लोगों ने बताया कि इस रेव पार्टी में 8 से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं। पुलिस की टीम द्वारा अब जंगल मे भागे युवक युवतियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
डीएसपी माधुरी वर्मा ने बताया कि इस तरह की सूचनाएं पहले भी कई बार मिली थी लेकिन आज पुख्ता सूचना पर पुलिस की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हालांकि आनन-फानन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस का पूरा जाब्ता नहीं होने के चलते रेव पार्टी में शामिल युवक-युवतियां भागने में कामयाब रहे।
पुलिस अब रेव पार्टी के आयोजक और फार्म हाउस के मालिक तक पहुंचने के लिए तेजी से प्रयास कर रही है।