{"_id":"592947b94f1c1b6011537af2","slug":"two-minister-of-vasundhara-government-criticized-the-ghanshyam-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के हाथों में है तिवाड़ी का रिमोट, दो मंत्रियों ने लगाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के हाथों में है तिवाड़ी का रिमोट, दो मंत्रियों ने लगाया निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और घनश्याम तिवारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तीखे हमले करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक घनश्याम तिवाड़ी पर अब प्रदेश के दो केबिनेट मंत्रियों ने जुबानी हमला किया है। तिवाड़ी पर आरोप लगाए गए है कि वे कांग्रेस का रिमोट कंट्रोल है ओर वह भाजपा को दीमक की तरह खा रहें है।
विज्ञापन
राजस्थान में शनिवार को अचानक एक ई—मेल चर्चा में आया। जिसमें केबिनेट मंत्री यूनुस खान और प्रभुलाल सैनी के हस्ताक्षर है। मेल में लिखा है कि तिवाड़ी पहले यह बताएं कि उनके पास जो हजारों करोड़ की संपत्ति है वह कहां से आई है। साथ सीकर सहित अन्य स्थानों पर जो जमीन है उसे खरीदने के पैसे कहां से आए। मेल में लिखा है जब घनश्याम तिवाड़ी राजनीति में आए थे तो उनके पास कुछ नहीं था। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि ई—मेल दोनों मंत्रियों ने ही जारी किया है या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध के स्वर तेज कर दिए है। पार्टी में हाशिए पर चल रहें तिवाड़ी ने राजे पर सरकारी बंगले को हड़पने के प्रयास का आरोप तक लगा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन