Rajasthan: जयपुर में मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, सीवर प्लांट का वॉल खोलने के दौरान हुआ हादसा
सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के कालवाड़ इलाके में सीवर प्लांट की रखरखाव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। मजदूर सीवर प्लांट में नीचे उतर कर वॉल्व की लीकेज ठीक करने गए थे, इसी दौरान ऊपर से मलबा ढह गया। जिसमें तीन मजदूर दब गए।
हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों के प्लांट के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मशीन चालू कर पहले मलबे को बाहर निकाला। जिसमें तीनों मजदूरों को निकाला गया। तीनों को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां पर दो की मौत हो गई। एक की हालत में सुधार हुआ है।
मृतकों की पहचान कालवाड़ निवासी विनोद और सन्नी के रूप में हुई हैं। दोनों की शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर कुछ समय बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतरे थे।