फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   truck carrying cow cattle tried to run oveer the police party and gaurakshaks

गो तस्करी: चालक ने किया पुलिसकर्मियों गोरक्षकों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

Sat, 24 Jun 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
truck carrying cow cattle tried to run oveer the police party and gaurakshaks
टोल नाके का बूम बैरियर तोड़ते हुए आता ट्रक और रोकने का प्रयास करते गौरक्षक - फोटो : amar ujala
राजस्थान के कोटा में गोवंश तस्करों ने नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों और गोरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन वानर सेना के कार्यकर्ताओं को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर और खलासी भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना सीमलिया टोल नाके के पास हुई। वानर सेना को इस टोल से गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वानर सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने नाकाबंदी की। गोवंश से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं को कुचलने का प्रयास किया और बेरिकेड्स तोड़ ट्रक को भगा ले गया। यह घटना यहां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान ड्राइवर और खलासी वहां से भाग निकले। पुलिस को इस ट्रक में तस्करी कर ले जाया जा रहा 40 से अधिक गोवंश मिला। पुलिस ने गौवंशों को मुक्त करवाकर फरार चालक और खल्लासी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed