{"_id":"5986cdcf4f1c1bc3708b4849","slug":"train-accident-in-sawai-madhopur-station-5-people-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गलत साइड में उतरे और धड़धड़ाती आई दूसरी ट्रेन ने चपेट में ले लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत साइड में उतरे और धड़धड़ाती आई दूसरी ट्रेन ने चपेट में ले लिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
train accident, sawai madhopur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुए हादसे मे मृत सभी यात्री कोटा-बयाना ट्रेन में सफर कर रहे थे।
राखी के त्योहार की वजह से इस ट्रेन में सभी डिब्बे फुल थे और यात्री छत एवं यहां तक की इंजन पर भी बैठकर सफर कर रहे थें। कोटा-बयाना ट्रेन प्लेट फार्म नंबर दो पर रुकी तो वहां इंजन पर बैठे लोग कूद पड़े। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी खड़ी थी, इस कारण दूसरी दिशा में फास्ट ट्रेक की तरफ उतरे। इसी दौरान इस ट्रेक धड़धड़ती हुई गरबा एक्सप्रेस आ गई। इसकी चपेट में ये यात्री आ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद गरबा एक्सप्रेस रुक गई। वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चपेट में आए लोगों को ट्रेक से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए।

110 की स्पीड पर थी दूसरी गरबा एक्सप्रेस
train accident, sawai madhopur
जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त गरबा एक्सप्रेस की गति 110 किमी से प्रति घंटा से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस हादसे में पांच-छह लोग घायल हुए है, जिनमें से दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।
सवाई माधोपुर में आज हुए रेल हादसे में रेलवे प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों की लापरवाही भी सामने आई है। राखी की वजह से ट्रेन के डिब्बों में जगह नहीं मिली तो जान जोखिम में डालकर कई यात्री छत और इंजन पर चढ़ गए। कोटा बयाना इस दौरान कई स्टेशनों से गुजरी, लेकिन जीआरपी पुलिस या रेलवे स्टाफ ने इन्हें नीचे उतारने की जहमत नहीं उठाई।