फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ticket checker molested foreign woman in moving train in Jaipur

Rajasthan: चलती ट्रेन में विदेशी युवती से टीटी ने की छेड़छाड़, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी पीड़िता

Wed, 21 Dec 2022 08:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 08:02 AM IST
सार

टीटी ने विदेशी युवती को एसी कोच में बिठाने का झांसा दिया। वही युवती को एसी कोच के पास ले गया और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने ऑनलाइन टीटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Ticket checker molested foreign woman in moving train in Jaipur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में एक विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने ट्रेन के टीटी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता ने जयपुर जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जर्मनी की रहने वाली 25 साल की युवती भारत घूमने आई हुई है। 13 दिसंबर को वह जयपुर घूमने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में सफर करते समय टीटी ने विदेशी महिला को एसी कोच में बिठाने का झांसा दिया। टीटी महिला को जनरल कोच से एसी कोच की तरफ ले गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि चलती ट्रेन में आरोपी टीटी विशाल सिंह शेखावत ने विदेशी युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी टीटी के खिलाफ ऑनलाइन रेलवे में शिकायत दर्ज कराई। 16 दिसंबर को रेलवे को दी शिकायत के आधार पर जयपुर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed