फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three persons kill toxic gas accident in jodhpur

जोधपुर: जहरीली गैस ने ली तीन मजदूरों की जान

Tue, 30 May 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
 three persons kill toxic gas accident in jodhpur
मजदूरों की मौत के बाद फैक्ट्री की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में जहरीली गैस से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। ये अपने साथी श्रमिक को बचाने के लिए एक टैंक में उतरे थें।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ये हादसा शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुशील उद्योग हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में मंगलवार को हुआ। इस फैक्ट्री में मेटल से हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं बनाने का काम होता है। इनकी पॉलिशिंग आदि में कैमिकल का इस्तेमाल होता है। इसे कैमिकल को यहां एक टैंक में स्टेार किया जाता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक श्रमिक इस टैंक का साफ कर रहा था। अचानक उसका दम घुटने लगा और उसने मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इस पर वहां मौजूद उसके तीन अन्य साथी उसे बचाने के लिए टैंक में उतर गए। बताया जा रहा है कि अंदर जहरीली गैस के प्रभाव में आने से इन चारों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बेहोश हो गया। इसे अन्य साथियों ने बाहर निकाला और मथुरादास माथुर अस्पताल  पहुंचाया। जहां इसका इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद बासनी थानाधिकारी राजेश यादव और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एफएसएल  ने भी घटना स्थल से जांच के लिए नमूने लिए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर जहरीली गैस के प्रभाव में आने से इनकी मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed