{"_id":"58d5fd9c4f1c1b657c1a1982","slug":"thousent-of-fans-wil-be-gather-here-for-ipl-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की ट्रॉफी देखने के लिए यहां जुटेंगे हजारों फैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की ट्रॉफी देखने के लिए यहां जुटेंगे हजारों फैंस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
इण्डियन प्रीमियर लीग
इण्डियन प्रीमियर लीग के 2017 सीजन की शुरुआत पांच अप्रेल से होगी। इससे पहले आईपीएल की ट्रॉफी को देश के प्रमुख 16 शहरों में ले जाया जा रहा है। जिसमें जयपुर भी सम्मलित है।
आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी 25 मार्च को जयपुर पहुंचेगी। ट्रॉफी को आईपीएल के फैन जेएलएन मार्ग स्थित डब्ल्यूटीपी मॉल में देख सकते है। आयोजकों के अनुसार इस इवेंट की शुरुआत दस मार्च को चंडीगढ़ से हुई थी। जयपुर आने से पूर्व इस ट्रॉफी को देश के दस शहरों में ले जाया जा चुका है। जयपुर के बाद यह ट्रॉफी अहमदाबाद ले जायी जाएगी। जबकि इसका अंतिम पड़ाव 31 मार्च को पुणे होगा।
गौरतलब है यह आईपीएल का 10वां सीजन होगा। इस सीजन का समापन 21 मई को होगा। करीब 47 दिन चलने वाले इस सीजन में नौ स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। जिसकी शुरुआत सनराइजर हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच होने वाले मैच के साथ होगी।