फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This bill passed in Rajasthan assembly, 21 to 26 percent OBC reservation

राजस्थान विधानसभा में पास हुआ ये बिल, 21 से 26 प्रतिशत हुआ ओबीसी आरक्षण

Thu, 26 Oct 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
This bill passed in Rajasthan assembly, 21 to 26 percent OBC reservation
rajasthan assembly
राजस्थान की विधानसभा में आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण का बिल पास हो गया। अब यहां ओबीसी आरक्षण कोटा 21 से बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन


राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार ने आज राजस्थान विधानसभा में ओबीसी आरक्षण बिल को पारित कर दिया। इसके बाद यहां गुर्जर सहित अन्य 5 जातियों को भी आरक्षण का फायदा मिल सकेगा। वहीं, अब ओबीसी आरक्षण कोटा भी 21 से बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, अभी यह बिल लागू नहीं हुआ है क्योंकि इस पर अभी राज्यपाल की मंजूरी मिलना बाकी है। बताया जा रहा है कि गुर्जरों के साथ ही अन्य पांच जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए ये बिल सरकार लेकर आई है। ऐसा राजस्थान में चौथी बार हुआ है कि सरकार ये बिल लेकर आई है।
 

कोर्ट में फंसने के हैं आसार

This bill passed in Rajasthan assembly, 21 to 26 percent OBC reservation
राजस्थान विधानसभा
पहले भी कई बार ऐसा बिल खारिज हो चुका है। ये बिल दो कैटेगरी में बंटा हुआ है। पहली में 21 प्रतिशत पहले की तरह ही रखा गया है और दूसरी कैटेगरी में गुर्जर सहित अन्य पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

अभी वर्तमान में राजस्थान राज्य में अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग को 21 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ऐसे में यह आरक्षण कुल मिलाकर 49 प्रतिशत है। वहीं, आज पारित बिल के मुताबिक गुर्जर सहित अन्य पांच जातियों को 5 प्रतिशत अलग से आरक्षण देने पर आरक्षण की ये सीमा बढ़कर 54 प्रतिशत हो जाती है। ऐसे में इस विधेयक के कोर्ट में फंसने के पूरे आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed