फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The teacher used to tamper with the student

छात्र से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, टीचर को मिली ये सजा

Wed, 20 Dec 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
The teacher used to tamper with the student
जयपुर के पोक्सो मामलों की विशेष अदालत ने भट्टा बस्ती थाना इलाके में ट्यूशन पढ़ने आने वाले छात्र के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक हमला करने वाले ट्यूटर दीपककुमार मीणा को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर आठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 31 जनवरी 2016 को पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 12 साल का बेटा अभियुक्त के पास ट्यूशन के लिए जाता है। अभियुक्त कुछ माह से उसके बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा है। इसके साथ ही अभियुक्त डरा-धमकाकर उससे पैसे मंगवाता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। अभियुक्त की प्रताड़ना बढ़ने पर पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed