Rajasthan: बदमाशों ने युवक से मारपीट कर कैश और मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद
बदमाशों ने युवक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। फिर उससे कैश और मोबाइल छीन लिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर घर के मालिक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के केसरगंज में खाना खाकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और कैश लूट लिया। युवक से लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मामला अजमेर के क्लॉक टावर इलाके का है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भजनगंज निवासी टीकमचंद उर्फ टिनचु ( 44) ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे वह गोल चक्कर केसरगंज पर खाना-खाने के लिए आया था। जीसीए चौराहे की तरफ पैदल जा रहा था। पीछे से दो बदमाशों ने रोककर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक लड़के ने दो मोबाइल और रुपए छीन लिए। उसे जमीन पर पटक कर उसके अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। पहले तो पीड़ित ने मामला दर्ज नहीं कराया था लेकिन जिस घर में सीसीटीवी लगा था, उस मकान का मालिक बाबू मोहल्ला निवासी अतुल अग्रवाल पुलिस के पास पहुंचा। सीसीटीवी दिखाकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नशे की लत ने बनाया लुटेरा
पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट व लूट करने वाले 2 आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। क्लॉक टावर थाने के सब इंस्पेक्टर केशाराम ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी राजू ( 23 ) और उसके साथी विजयनगर निवासी राजू ( 19 ) ने टीकमचंद से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस बरामदगी के साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ में जुटी है।