फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The heritage of the lakes city Rajasthan is in danger, know why

खतरे में विरासत: झील का नजारा दिखाने के नाम पर हो रहा खिलवाड़

Fri, 09 Feb 2018 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
The heritage of the lakes city Rajasthan is in danger, know why
उदयपुर शहर में तोड़ी जा रही परकोटे की दीवार - फोटो : amar ujala
झीलों की नगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर शहर की सुंदरता को निखारने के नाम पर उजाड़ने का प्रयास सामने आया है। लोगों का कहना है कि ये सौंदर्यीकरण केवल विरासत बिगाड़ने का काम है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के उदयपुर से जुड़ा है। यहां शहर को हैरिटेज बनाने के नाम पर नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सौंदर्यीकरण के काम कराने में लगा है। इसी कड़ी में अब यहां कुछ हिस्सो में परकोटा बचा है उसे तुड़वाने का काम किया जा रहा है। जबकि लोगों का कहना है कि ये प्राचीन विरासत है जिसे सहेजकर रखना चाहिए, लेकिन हो रहा इसके विपरीत है। सड़क के किनारे बने परकोटे की दीवार को तोड़कर यहां जालियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके पीछे निगम का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को सड़क से ही झील नजर आ सके। दीवार तोड़ने के पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि दीवार के कारण लोगों को झील नजर नहीं आती है। अब निगम पर्यटकों को झील दर्शन करवाने के नाम पर गड़िया देवरे से चांदपोल दरवाजे तक की शहर कोट को ढहाकर उसके स्थान पर जाली लगाने पर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूरे मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार तोड़ने से पहले यहां ना तो उनसे बात की गई और ना ही विरासत के जानकारों से उनकी राय मांगी गई। ऐसे में ये केवल विरासत बिगाड़ने का काम ही लोग इसे बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed