फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The body is waiting for a return to india

ढाई महीने इस घर में नहीं जला चूल्हा, PM तक लगा चुके है गुहार

Sun, 07 May 2017 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
The body is waiting for a return to india
राजूदास का परिवार
बाड़मेर के काश्मीर गांव में स्थानीय लोग करीब ढाई महीने से शोक मना रहे है। होली आई लेकिन, फीकी रही। दूसरे तीज—त्योहारों की रौनक भी यहां इस दौरान देखने को नहीं मिली। एक परिवार तो ऐसा है जिसके घर में चूल्हा भी नहीं जल रहा। 
विज्ञापन


दरअसल बाड़मेर से करीब 70 किलोमीटर दूर काश्मीर गांव का रहने वाला 36 वर्षीय राजूदास पुत्र भगदास मजदूरी के लिए सऊदी अरब गया था। इसी दौरान इसी साल फरवरी में खबर मिली कि उसकी वहां मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। वे अपने बेटे का शव अपने देश में लाने के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


अपने बेटे का इंतजार कर रही मां धापु देवी (60) और पत्नी गुड्डी देवी जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी बात पहुंचा चुकी हैं। उनकी हालत देखकर अब तो गांव के लोग भी जितना प्रयास कर सकते हैं कर रहे हैं, पर कहीं से मदद नहीं मिल रही। घर के सदस्य के शव का इंतजार कर रहे परिजनों ने पिछले 76 दिन से चूल्हा नहीं जलाया। उनके खाने—पीने का इंतजाम भी आसपड़ोस के लोगों की ओर से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजूदास के छोटे भाई कुंभदास का कहना है कि विदेश मंत्रालय में भी अर्जी लगाई, लेकिन अब तक उनके भाई का शव वतन वापस नहीं लाया जा सका है। अब तो हमारी भी हिम्मत टूटती जा रही है पर क्यों करें। यदि हम टूट जाएंगे तो छोटे बच्चे रमेश और बेटी कविता का क्या होगा, यही सोचकर रह जाते हैं। पिता भगवानदास ने रोते हुए बताया कि बेटे का 19 फरवरी को निधन हुआ था। तभी से आज तक उसके शव को वतन की मिट्टी नसीब नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed