फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tanga Race is symbol of faith in rajasthan

तांगा दौड़ की मंजूरी की मांग को लेकर महापड़ाव, कहा आयोजन होगा

Fri, 25 Aug 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Tanga Race is symbol of faith in rajasthan
हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में अनिश्चतकालीन महापड़ाव
तांगा दौड़ आयोजित करने को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। तांगा दौड़ की मंजूरी की मांग को लेकर विधायक समेत बड़ी संख्या में समर्थकों ने अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाल दिया है। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। यहां मुदियाड़, खरनाल, कुम्हारी बामण, रोल में 31 अगस्त को तेजा दशमी के अवसर पर तांगा दौड़ का आयोजन कई साल से किया जाता है। पिछले बाद हाईकोर्ट की रोक के बाद प्रशासन ने इसके लिए इस बार आयोजन की मंजूरी नहीं दी है। इसके विरोध में यहां खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने अनिश्चतकालीन महापड़ाव डाल रखा है। आज भी यह इनका महापड़ाव जारी रहा।  
विज्ञापन


तांगा दौड़ पर रोक का फैसला इस दौरान घोड़ों पर अत्याचार को देखते हुए दिया गया है। उधर, आयोजकों और विधायक बेनीवाल का कहना है कि इस तांगा दौड़ में घोड़ों के साथ अत्याचार की बात बेबुनियाद है। जब पोलो जैसे खेल में घोड़ों का उपयोग होता है तो इस ऐतिहासिक और 36 कौमों की भावनाओं से जुड़े आयोजन को लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बेनीवाल का कहना है कि सरकार जब तक इसकी मंजूरी नहीं देती, पड़ाव जारी रहेगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यहां हर हाल में तांगा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed