{"_id":"5a2e6fcb4f1c1b686a8b8d0c","slug":"syed-zainul-abedin-comment-at-rajsamand-live-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लाइव मर्डर: दरगाह दीवान ने बताया तालिबानी आतंकी घटना, सहायता की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसमंद लाइव मर्डर: दरगाह दीवान ने बताया तालिबानी आतंकी घटना, सहायता की घोषणा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
सैयद जैनुल आबेदीन अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दरगाह दीवान ने राजसमंद में हुई अफराजुल की बेरहमी से हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा की है।
दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा है कि ऐसी घटना सभ्य समाज को कलंकित करने वाली है। समाज में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिस तरह से हत्या कर वीडियो वायरल किया गया, इसमें तालिबानी आतंकी झलक है।
सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि इस घटना से देश में नफरत का बीज बोने का काम किया गया है। इस प्रकार का कृत्य धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है। अफराजुल को शंभुलाल ने जिस प्रकार से मारा और पूरी घटना का विडियो बनाया, यह तालिबानी आतंक से कम नहीं है। उन्होंने कहा तालिबानी आतंकी भी इसी तरह निर्दोष लोगों का कत्ल करते हैं और वीडियो बनाकर दहशतगर्दी के लिए वायरल करते हैं।

51 हजार की सहायता की घोषणा
आरोपी शंभुलाल
- फोटो : अमर उजाला
दीवान जैनुल आबेदीन ने कहा है कि राजसमंद की घटना दिल दहला देने वाली है और किसी सभ्य समाज मे स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार को मामले में कड़े कदम उठाते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने सभी धर्मों के संगठनों से ऐसे घिनोने कृत्य की निंदा करने की अपील की है। साथ ही दरगाह दीवान ने उनके द्वारा संचालित हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ट्रस्ट की ओर से अफराजुल के परिवार को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।