फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   surprise inspection of Collector

अलवर कलक्टर ने कर्मचारियों को लगाई फटकार, जानिए क्यों

Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
surprise inspection of Collector
आयुर्वेदिक चिकित्सालय - फोटो : amar ujala
अलवर जिला कलक्टर शनिवार को औचक निरीक्षण करने यहां आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे। बुद्ध विहार में स्थित चिकित्सालय में कलक्टर ने अव्यवस्थाएं देखकर यहां कार्यरत कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए साफ—सफाई रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


जिला कलक्टर राजन विशाल ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय में भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पाया गया। जिससे नाराज कलक्टर ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को फटकार लगाई और चिकित्सालय में 24 घंटे कर्मचारी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर राजन विशाल ने बताया कि उन्हें अव्यवस्थाओं की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने निरीक्षण किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को 3 कर्मचारी भवन में लगाने के लिए कहा है, जो भवन के पूर्ण रूप से तैयार होने के दौरान ड्यूटी देंगे। कलक्टर ने अलवर के लालडिग्गी का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed