{"_id":"5a85515a4f1c1b410b8b921b","slug":"superstition-in-rajasthan-child-admitted-to-hospital-in-critical-stage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास : बीमार मासूम को तांत्रिक ने गर्म सरिये से दागा, फिर हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास : बीमार मासूम को तांत्रिक ने गर्म सरिये से दागा, फिर हुआ ऐसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मासूम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अंधविश्वास के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। एक बार फिर मासूम को तांत्रिक ने गरम सरिये से दाग दिया। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के परतापुर कस्बे में स्थित लोहारियापाड़ा गांव से जुड़ा है। मानसिंह का डेढ़ साल का बेटा लक्ष्यराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसे ताण(मिर्गी) आने की बीमारी है। ठीक नहीं होने पर बच्चे के पिता मानसिंह को किसी ने तांत्रिक के बारे में बताया। इस पर परिजन मासूम लक्ष्यराज को लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे। यहां तांत्रिक ने गरम सरिये से मासूम के दोनों हाथों पर दाग दिया। इससे बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में परिजन उसे पास ही स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर गए, जहां से उसे महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।

एक बच्चे की हो चुकी है मौत
एमजी चिकित्सालय
यहां एमजी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का इलाज शुरू किया। अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मासूम लक्ष्यराज के माता-पिता अनपढ़ हैं। इसके चलते वे किसी की बातों में आ गए और अंधविश्वास में बच्चे को तांत्रिक के पास ले गए। हालांकि, अभी परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने का तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले कुशलगढ़ के काकरिया, अरनोद के सालगढ़ और उदापाण गांव में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उदापाण में एक बच्चे की जान चली गई थी। इस पर पुलिस ने बच्चे के नाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था।