{"_id":"634d5e663aad1e71cb7cb71f","slug":"step-brother-beat-up-sister-for-refusing-to-have-physical-relationship-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर भाई ने बहन का गला दबाया, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर भाई ने बहन का गला दबाया, मामला दर्ज
Mon, 17 Oct 2022 07:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:24 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में सौतेले भाई के बहन से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर भाई ने बहन के साथ मारपीट की। विरोध कर शोर मचाने पर मारने के लिए गला दबा दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सौतेले भाई के बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब बहन ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो भाई ने उसके साथ मारपीट की। उसने मारपीट का विरोध किया तो जान से मारने की नियत से बहन का गला दबा दिया। पीड़िता ने सौतेले भाई के खिलाफ मुरलीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया, मुरलीपुरा निवासी 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया, आरोपी उसका सौतेला भाई है। 13 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने रुम में सो रही थी। आरोपी सौतेले भाई ने उसके कमरे में आकर छेड़छाड़ की। विरोध कर दूर करने पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
मना करने पर उसके साथ मारपीट की। विरोध कर शोर मचाने पर जान से मारने के लिए उसका गला जोर से दबा दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से मम्मी और बहन दौड़कर आए। दोनों ने उसे सौतेले भाई से बचाया। आरोप है कि लगातार सौतेले भाई की ओर से किए जा रहे मानसिक और शारीरिक अत्याचारों से तंग हो चुकी है। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सौतेले भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन