फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Special yoga on Ganesh Chaturthi

गणपति दिलाएंगे शनि प्रकोप से मुक्ति, रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 20 Aug 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Special yoga on Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गणेश चतुर्थी से शनि सीधी चाल चलेंगे। वृश्चिक राशि में 141 दिन वक्रीय होने के बाद शनि देव 25 अगस्त से मार्गीय हो रहे हैं। इससे गणेश चतुर्थी से सभी राशि जातकों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं समाज में धर्म और सकारात्मकता का प्रसार होगा।
विज्ञापन


दशमी के दो दिन रहने से गणेश जी एक दिन ज्यादा भक्तों के साथ रहेंगे। जल विहार (विसर्जन) 12वें दिन होगा। गणेश उत्सव 25 अगस्त से 5 सितंबर तक रहेगा। सामान्य तौर पर गणेश जी 10 दिन बैठते हैं और 11वें दिन उनका विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष 25 अगस्त को गणपति विराजित होंगे। हस्त नक्षत्र में रवि योग, गज केसरी योग बनने से भक्तों के लिए यह विशेष फलदायी रहेगा। इस दिन श्री गणेश की अाराधना करने से छात्रों को विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं लोगों को शीघ्र कर्मफल मिलेगा। इस बार दशमी का एक दिन बढ़ने से गणेश जी का जल विहार 12वें दिन 5 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा आपकी राशि पर असर

Special yoga on Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
राशियों पर असर
मेष: नौकरी की बाधा दूर होगी।
वृषभ: वैवाहिक जीवन में मधुरता।
मिथुन: बीमारी में इलाज से आराम मिलेगा।
कर्क: संतान सुख।
सिंह: भूमि,भवन,वाहन खरीदने का प्रबल योग।
कन्या: मान सम्मान में वृद्धि।
तुला: व्यापार में लाभ।
वृश्चिक: शत्रु शांत होंगे।
धनु: पदोन्नति का योग।
मकर: धन लाभ।
कुंभ: पद-प्रतिष्ठा में लाभ।
मीन: तनाव से मुक्ति,धर्म में झुकाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed