फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Special prasad prepare at the occasion of hanuman jayanti

251 किलो के रोट के लिए चाहिए 24 घंटे की एेसी कड़ी मेहनत...

Tue, 11 Apr 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Special prasad prepare at the occasion of hanuman jayanti
रोटा प्रसादी।

विज्ञापन

हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में प्रसादी के रूप में रोटा चढाने की परंपरा है। परमाणु नगरी पोकरण में बजरंग बली को 24 घंटे की अथक मेहनत के बाद 251 किलो का रोटा चढाया गया।

जानकारी के अनुसार हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गय। पोकरण के सालमसागर स्थित हनुमान मंदिर में चढाया गया 251 किलो का रोटा आकर्षण का केन्द्र रहा। बजरंग बली को चढने वाले 251 किलो के रोट के लिए भक्तगणों को कडी मशक्कत करनी पडी।

विज्ञापन

रोट बनाने वाले होते हैं खास लोग

Special prasad prepare at the occasion of hanuman jayanti
रोटा प्रसादी
करीबन एक दिन तक रोट तैयार कर उसे सेकने के लिए अंगारों में रखा गया। जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर सालमसागर तालाब स्थित हनुमान मंदिर, बांकना हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रोटे का प्रसाद चढाया जाता है। जिसके अंतर्गत विशेष कारीगरों की ओर से रोट तैयार किया जाता है। दो दिन पूर्व ही स्थानीय सालमसागर तालाब स्थित हनुमान मंदिर में रोट तैयार किया गया।

570 किलो का होगा चूरमे का प्रसाद

Special prasad prepare at the occasion of hanuman jayanti
रोटा प्रसादी
हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर चूरमे का प्रसाद तैयार किया गया। 251 किलो आटे को 140 किलो दूध में गूंथकर रोट तैयार किया गया। जिसे सूती कपड़े व बारदाना में लपेटकर 20 हजार कण्डों के अंगारे में रखा गया, जो मंगलवार को सुबह तक सिक कर तैयार हो गया तथा अंगारों से बाहर निकालकर उसका चूरमा तैयार किया गया। चूरमा बनाते समय इसमें 80 किलो शक्कर, 120 किलो घी, 25 किलो काजू, किशमिश, बादाम, दो किलो इलायची डाली भी डाली गइ। पूरे मिश्रण से करीब 570 किलो चूरमा तैयार हुआ। कस्बे सहित आस पास से गांवों से आने वाले भक्तों ने चूरमे की प्रसादी का आनंद उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed