फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sheela dixit book 'Citizen Delhi- My Times, My Life' launched in jlf 2018 in jaipur

JLF-2018: Ex CM शीला दीक्षित ने बताया क्यों थम गई दिल्ली की रफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
sheela dixit book 'Citizen Delhi- My Times, My Life'  launched in jlf 2018 in jaipur
शीला दीक्ष‌ित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि जब वो मुख्यमंत्री थी तब केंद्र की भाजपा सरकार का भी साथ मिला और यूपी की मायावती सरकार का भी, क्योंकि दिल्ली के विकास को कोई रोकना नहीं चाहता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब स्थितियां वैसी नहीं रही। दिल्ली के विकास की रफ्तार थम गई है। इसमें कुछ भी नया नहीं जुड़ रहा है। मुझे भी पता नहीं कि समझ बन पाएगी या नहीं, लेकिन दिल्ली के विकास के लिए बननी जरूर चाहिए। 
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने दिल्ली को लेकर ये पीड़ा यहां जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल में जाहिर की। वे अपनी किताब सिटीजन डेल्ही माई टाइम माई लाइफ के विमोचन के लिए आई जयपुर आई थी। इस दौरान पत्रकार और एंकर विनोद दुआ से संवाद करते हुए शीला दीक्षित ने दिल्ली को लेकर अपने अनुभव साझा किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री थी तो उस समय प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी और वे कहते थे दिल्ली के हित की जो भी बात है, वह हमारे हित की भी है, क्योंकि हमारी सरकार भी यहीं बैठती है। उस समय जो आपसी समझ थी, वह आज नहीं है और इसीलिए दिल्ली रूक गई है। 

दिल्ली के लिए तब कहते थे-यहां गंवारों की तरह रहते है

sheela dixit book 'Citizen Delhi- My Times, My Life'  launched in jlf 2018 in jaipur
शीला दीक्ष‌ित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने काॅमन वेल्थ गेम्स की बात भी कहा और कहा कि उस समय की केन्द्र सरकार के दो मंत्रियों ने हमें किसी भी तरह की सहायता देने से मना कर दिया था, लेकिन यह देश का सवाल था और हमने खुद सारी व्यवस्था की। आज मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ये अब तक के सबसे अच्छे काॅमनवेल्थ गेम्स थे, लेिकन किसी ने हमें धन्यवाद नहीं दिया और तारीफ भी नहीं होने दी गई। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कहा कि मेरा सब कुछ दिल्ली में है। दिल्ली मेरे लिए आशा है सपना है और जो दिल्ली ने दिया वह मुझे कहीं और नहीं मिल सकता था। 

उन्होंने कहा कि मेरे बचपन की दिल्ली बहुत शांत थी और यहां बहुत कम चीजें हुआ करती थी। तब लोग कहते थे कि आप तो यहां गंवारों की तरह रहते हो। लाइफ देखनी है तो मुम्बई या कोलकाता जाइए। आज तो दिल्ली से कल्पना के परे जा कर बदल गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed