फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shahrukh eat churma dal bati

थाली देख चकराए किंग खान और बोले, इतना कैसे खा लेते हो...

Sat, 15 Jul 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh eat churma dal bati
इतना खाना देखकर दंग रह गए शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान अपनी फिल्म के 'जब हैरी मेट सेजल' प्रचार के लिए जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी खाने चूरमा दाल बाटी का स्वाद लिया।
विज्ञापन


सोने की तरह चमकती हुई थाली में करीब पन्द्रह व्यंजन परोसे गए। इतना सारा खाना देखकर किंग खान एकबारगी तो दंग रह गए। उनके लिए पूरी थाली की साफ करना बेहद मुश्किल होता नजर आया। इस बीच शाहरुख ने कहा कि,  'मैंने अभी तक दाल-बाटी के बारे में सिर्फ सुना था और वह वाकई में बढ़िया और बहुत अच्छा था।... मुझे आश्चर्य है कि लोग इस भोजन को कैसे खत्म कर लेते हैं क्योंकि यह सचमुच बहुत भारी, लेकिन बहुत स्वादिष्ट होता है। ...मेरे लिए यह पहली बार का अनुभव था, अब मैं यहां कम से कम तीन महीने में एक बार जरूर आऊंगा।' राजस्थानी खाने, राजस्थानी माहौल के साथ ही किंग खान के लिए राजस्थानी गानों का भी इंतजाम किया गया। इस दौरान राजस्थानी गायकों ने उसका मनोरंजन किया।
 

दो दिन से राजस्थान में

Shahrukh eat churma dal bati
चूरमा दाल बाटी की किंग खान ने की तारीफ - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान दो दिन में राजस्थान में है।  इससे पहले शाहरुख खान ने जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता ग्रहण की और इस दौरान वे गाइडों से मिले। उन्होंने इस कार्यक्रम में गाइडों से कहा कि, 'जितना अच्छा आप लोग असलियत में काम करते हो, मैने फिल्म में उतना अच्छा नहीं किया। पहली बार मैने ऐसा कोई रोल किया है। फिल्म देखने के बाद आप लोग बुरा मत मानिएगा। लेकिन अच्छा आदमी हूं मैं।' ये सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

शाहरुख ने कहा कि एक चीज जो समझ में आती है, वह है कि जो भी ट्यूरिस्ट या मेहमान आते हैं, उन्हें आप लोग गाइड करते हैं, लेकिन कभी-कभी आपको गाइड करने वाला कोई नहीं होता। ये सुन सभी गाइडों ने जमकर ठहाका लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed