फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seven leaders including former minister Laxminarayan Dave join BJP

Rajasthan: पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण बीजेपी में शामिल, पूनिया बोले-कांग्रेस में खाली पीपा बचेगा,चूहे कूदेंगे

Mon, 05 Sep 2022 12:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

 पूर्व मंत्री सहित सात लोगों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। इस दौरान सतीश पूनिया, अरुण सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Seven leaders including former minister Laxminarayan Dave join BJP
सात नेताओं ने किया बीजेपी ज्वाइन - फोटो : Social Media

विस्तार

वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मीनारायण दवे ने रविवार को फिर से भाजपा ज्वाइन कर ली। दवे के साथ ही नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, ओसियां से महेंद्र सिंह भाटी, अलवर से बन्ना लाल मीणा, चंद्रशेखर यादव, जनता सेना से ओंकार वालिया और भगवती लाल मेनारिया भी भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सात नेताओं ने सैंकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में तो अब खाली पीपा बचेगा और चूहे कूदेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में अधिकतर विधानसभा टिकट के दावेदार हैं। लक्ष्मीनारायण दवे ने घर वापसी की है। वे वन, पर्यावरण, खनिज और पेट्रोलियम विभाग का जिम्मा संभाल चुके हैं। उसके बाद उन्होंने पाली के मारवाड़ जंक्शन से 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जोधपुर के ओसियां से 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके महेंद्र सिंह भाटी ने 11 सरपंचों और 200 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed