फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Setback for vasundhara raje in by poll result of panchayat institution

पंचायत उपचुनाव में वसुंधरा राजे की किरकिरी, कांग्रेस ने जीती 12 सीट

Tue, 26 Sep 2017 01:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Setback for vasundhara raje in by poll result of panchayat institution
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया गया। लेकिन राजस्थान में सोमवार शाम को ही आए पंचायत उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की परेशानी बढ़ाने वाले हैं।

विज्ञापन



राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं की 24 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सत्ताधारी भाजपा को 11 सीटों पर जीत मिली है। जिन जिलों में यह उपचुनाव हुए है, वहां भाजपा का अच्छा वर्चस्व माना जाता है। पंचायत उपचुनाव के नतीजों के बाद अब पार्टी के नेताओं को जल्द होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


इधर, राजस्थान में लगातार महत्वपूर्ण चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही कांग्रेस के लिए ये कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मानी जा सकती, लेकिन ये नतीजे कुछ राहत के छींटे जरूर दे पाएंगे। वह भी तब जब प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस

Setback for vasundhara raje in by poll result of panchayat institution
सचिन पायलट - फोटो : twitter

गौरतलब है पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का राजस्थान से सूपड़ा साफ हो गया था। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। अब अजमेर और अलवर में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जबकि भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में विधानसभा उपचुनाव होना है।

उपचुनाव के दौरान जनता भाजपा से महंगाई के मुद्दे जवाब चाहेगी। इधर, विपक्षी कांग्रेस पंचायत उपचुनाव के नतीजों को भुनाने में लग गई है। आज ही जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर यूथ कांग्रेस कार्यालय जयपुर से पीसीसी तक गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed