फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seeing the dirt, the businessman, Bajaj, shut down after charging charging charge

गंदगी देख कैरिंग चार्ज वसूलने पर भड़के व्यापारी, बाजाद बंद करवाया 

Wed, 27 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Seeing the dirt, the businessman, Bajaj, shut down after charging charging charge
बाजार की दुकानें बंद - फोटो : Amar Ujala
नगर निगम आयुक्त आज शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का दौरा करने निकले। इस दौरान एक बाजार में गंदगी फैली देखकर सीईओ ने दुकान को सीज करने का कैरिंग चार्ज वसूलने का निर्देश दिया। लेकिन इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


वे निगम कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर गए और बाजार बंद करवा दिया। मामला बढ़ता देखकर एएसपी राजेश मील, एसीपी कोतवाली सुमित कुमार तथा थानाप्रभारी अशोक खत्री अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शांत करवाया। तब व्यापारियों ने दुकानें खोली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम जयपुर आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों का दौरा किया।  सीईओ जैन सबसे पहले अजमेरी गेट पहुंचकर वहां हो रहे फसाड़ कार्यों का निरीक्षण किया। जैन ने स्मार्ट रोड के तहत बन रहे अजमेरी गेट जंक्शन का भी जायजा लिया। आयुक्त ने अजमेरी गेट पद मार्ग को विजिट किया और इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

​इससे व्यापारी भड़क गए और बाजार की दुकानें बंद करवा दी

Seeing the dirt, the businessman, Bajaj, shut down after charging charging charge
स्मार्ट सिटी के कार्यों का दौरा - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद आयुक्त राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट पहुंचे और वहां चल रहे सौंदर्यकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दरवाजों के ग्लास बदलने और जालियों पर पेंट करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने किशनपोल बाजार में गंदगी पाए जाने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हवा महल पश्चिम को फटकार लगाई और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चालान करने के निर्देश दिए।

इससे व्यापारी भड़क गए और बाजार की दुकानें बंद करवा दी। अचानक दुकानें बंद होने और काफी संख्या में पुलिस बल होने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में सनसनी मच गई। विरोध शांत होने पर जैन और उनके साथ मौजूद निगम के अधिकारी चांदपोल अनाज मंडी में बनने वाली पार्किंग की लोकेशन देखने पहुंचे। आयुक्त ने बताया कि अजमेरी गेट पर लाइटिंग, पेंटिंग और फाउंटेन आदि के माध्यम से सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed