{"_id":"6149964e29c88a40542e5905","slug":"scorpion-in-burger-customer-chewed-half-of-the-scorpion-along-with-the-burger-at-a-malviya-nagar-restaurant-jaipur-customer-admitted-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर में निकला बिच्छू: आधा हिस्सा चबाने के बाद युवक की पड़ी नजर, सहमा हुआ पहुंचा अस्पताल, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्गर में निकला बिच्छू: आधा हिस्सा चबाने के बाद युवक की पड़ी नजर, सहमा हुआ पहुंचा अस्पताल, इलाज जारी
Tue, 21 Sep 2021 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:52 PM IST
सार
ग्राहक ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में उसने बर्गर ऑर्डर किया और इस ऑर्डर के बाद जब उसने बर्गर को खाया तो उसमें बिच्छू मिला। इसकी शिकायत जब उसने रेस्टोरेंट संचालक से की तो उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात उस समय हंगामा मच गया जब एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसने बर्गर ऑर्डर किया और इस ऑर्डर के बाद जब उसने बर्गर को खाया तो उसमें बिच्छू मिला। इसकी शिकायत जब उसने रेस्टोरेंट संचालक से की तो विवाद और बढ़ गया। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने ग्राहक और उसके साथ आए अन्य लोगों के साथ मारपीट तक की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब बिगड़ी तबीयत तो सहमा हुआ पहुंचा अस्पताल
रेस्टोरेंट के संचालक और स्टाफ से विवाद होने के कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।उसे ऑब्जर्वेशन के लिए डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। दवा देकर उपचार किया। इसके बाद युवक ने मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड का रहने वाला 22 वर्षीय युवक तरुण अपने दोस्त के साथ 17 सितंबर को रात एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। वहां उसने दो बर्गर ऑर्डर किए। एक बर्गर दोस्त को दिया। दूसरा तरुण खुद खाने लगा। कागज में पैक बर्गर खोलकर जैसे ही उसने आधा हिस्सा चबाया तो मुहं के अंदर कुछ अजीब सी चीज आने पर युवक को शक हुआ। वहीं, हाथ में पकड़े बर्गर के आधा टुकड़े में कुछ काला सा कीड़ा नजर आया। तरुण ने मुंह में दबा हिस्सा भी बाहर निकाला। तब पता चला कि बर्गर में काले रंग का छोटा बिच्छू मरा हुआ था।
विज्ञापन