{"_id":"59673eb24f1c1bb2418b4b49","slug":"school-teacher-suspended-after-he-tried-to-molest-girls-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने घरवालों को बताई 'मास्टरजी' की करतूत, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने घरवालों को बताई 'मास्टरजी' की करतूत, मच गया हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
स्कूल का नाम सुनते ही नजरों के सामने शिक्षक और शिक्षा के मंदिर की तस्वीर आ जाती है, लेकिन इस मंदिर में जब कोई शिक्षक अपने लक्ष्य से भटक जाए तो क्या कहेंगे...!
ऐसा ही मामला सामने आया है जयपुर के दूदू थाना इलाके के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में, जहां शिक्षक ने अपने पेशे पर ही दाग लगा दिया है। ये शिक्षक अपनी नापाक हरकतों के चलते यहां की छात्राओं को परेशान कर रहा था। जिसके बाद मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने इस शिक्षक को एपीओ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, जयपुर जिले के दूदू के गागारडू गांव में सरकारी स्कूल के टीचर ताराचंद धोबी पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ताराचंद उन्हें अकेला पाकर गलत इशारे करता रहता था।
विज्ञापन
पहले तो छात्राओं ने इस पर गौर नहीं किया, लेकिन दिनों—दिन उसकी हरकतें बढ़ने लगी। जिसके बाद छात्राओं ने उसकी शिकायत करने की ठानी।

Trending Videos
तलाशता था छात्राओं से अकेले में मिलने के बहाने
डेमो इमेज
यहां गागारडू गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि काफी समय से उन्हें अभद्र इशारे करते हुए गलत हरकतें कर रहा था। पेशे को धब्बा लगाने वाला ये शिक्षक ताराचंद बिना किसी भय के छात्राओं से अकेले मिलने के बहाने तलाशता और फिर उनकी ओर गलत इशारे करता।
हद तो तब हो गई जब इसके अभद्र इशारे छेड़खानी तक पहुंच गए। इसके बाद गुस्साई छात्राओं ने आखिरकार अपने परिजनों को शिक्षक की ये करतूत बताई। इससे गुस्साए परिजन आसपास के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाइश कर मामला शांत कराया। उधर, शिक्षा विभाग की ओर से आरोपित ताराचंद को एपीओ कर दिया गया है।