{"_id":"599d65bf4f1c1bd1118b461a","slug":"scholarship-sanctioned-to-higher-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इन्हें मिलेगी हायर एजुकेशन के लिए 30 लाख की स्कॉलरशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन्हें मिलेगी हायर एजुकेशन के लिए 30 लाख की स्कॉलरशिप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यापक कल्याण कोष न्यास से सेवारत और सेवानिवृत्त आश्रितों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययन के लिए 30 लाख रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।
अध्यापक कल्याण कोष न्यास की वार्षिक बैठक में आज इसे मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.बी.एल. चौधरी ने कहा है कि बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले पंजीकृत परीक्षकों के आश्रितों के अध्ययन के लिए हर प्रकार की सहायता के लिए कटिबद्ध है। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने कहा कि इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए 780 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, परन्तु निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले 520 आवेदकों को छात्रवृत्ति के लिए पात्र पाया गया। इन्हें इस फंड से तीस लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड में पंजीकृत परीक्षकों के आश्रितों को अध्यापक कल्याण कोष से प्रत्येक वर्ष तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा जिसमें मेडिकल, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, वेटेनरी, बीएड, एमएड एवं महाविद्यालय पाठ्यक्रमों में नियमित अध्ययन करते हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है। शैक्षणिक सत्र 2017-18 की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र अक्टूबर माह में आमंत्रित किए जाएंगे। न्यास की बैठक में प्रहलाद शर्मा, पूनमचंद पालीवाल और बोर्ड की वित्तीय सलाहकार आनंद आशुतोष भी उपस्थित रहे।