फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sawai madhopur bus accident- question arises on driver and bus conductors hold over bus

बनास हादसा: ड्राइवर की इस करतूत से नाबालिग को चलानी पड़ी थी बस, 33 की मौत

Sun, 24 Dec 2017 10:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
sawai madhopur bus accident- question arises on driver and bus conductors hold over bus
दुखांतिका की एक तस्वीर

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बनास नदी के पुल से गिरी बस हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे में जिंदा बचने वाले यात्रियों ने इस बड़ी दुर्घटना के पीछे मूल कारणों से पर्दा हटाया है जिसमें काफी चौंका देने वाली बातें सामने आई है।

विज्ञापन


एक यात्री के अनुसार सवेरे 6 बजे 40 यात्रियों से भरी बस सवाई माधोपुर से लालसोट के लिए रवाना हुई थी, बीच में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच कहासुनी हो गई। भरतपुर निवासी घायल यात्री ने बताया कि बस का ड्राइवर जाकिर (40) ने शराब  पी रखी थी जिसके बाद नाबालिग कंडक्टर शाहरूख ने उससे कहा कि तू नशे में है इसलिए बस मैं चलाता हूं।
विज्ञापन


तू सवारियों से किराया वसूल कर। ऐसे में ड्राइवर ने बस नाबालिग के हाथों में थमा दी जिसके कारण ड्राइवर और कंडक्टर समेत करीब 33 लोग मौत के मुंह में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच इस हादसे में परिवहन विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई नहीं करने से और बस चालकों का वैरिफिकेशन और लाइसेंस चेक नहीं करने के कारण ही यहां बेतरतीब ढंग से भारी वाहन चालक सड़कों पर मौत लिए फिर रहे हैं। 

डीटीओ ने कहा विकलांग था बस का कंडक्टर

sawai madhopur bus accident- question arises on driver and bus conductors hold over bus
दुर्घटनाग्रस्त बस

इधर, स्थानीय बस चालकों ने इस बात से साफ इंकार किया है कि हादसे का शिकार हुई बस का कंडक्टर का नाबालिग था। परिवहन मंत्री युनुस खान ने भी कहा है कि डीटीओ, इंजिनियरों और बाकि अफसरों की रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि बस चलाने वाला कंडक्टर शाहरुख नाबालिग था या नहीं और वो बस चला भी रहा था ये भी जांच का विषय है।

परिवहन मंत्री को डीटीओ द्वारा दी गई प्रथम जानकारी में कहा गया है कि बस का कंडक्टर शाहरुख तो विकलांग था ऐसे में सवाल ही नहीं उठता कि वो बस चला सकता है। कहा गया है कि पूरा हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण ही हुआ है। बता दें कि इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की भी मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed