फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sariska on the target of hunters, now happened this

शिकारियों के निशाने पर सरिस्का, अब हुआ सांभर का शिकार

Mon, 23 Oct 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Sariska on the target of hunters, now happened this
डेमो इमेज
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य एक बार फिर शिकारियों के निशाने पर है। इस बार यहां एक सांभर का शिकार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण में स्थित बाघ परियोजना में शनिवार देर रात बालेटा नाका में रोट कला चौकी के समीप शिकारियों ने घुसपैठ कर सांभर का शिकार किया। पांच से सात शिकारी हथियारों से लैस होकर यहां प्रवेश कर गए। इस दौरान चौकी पर दो वन कर्मी तैनात थे। जैसे ही वन कर्मियों ने बंदूक के फायर की आवाज सुनी, उन्होंने इसकी सूचना अकबरपुर रेंजर को दी। रेंजर घटना स्थल पर टीम के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया।

टीम ने यहां से सांभर की खाल और कुल्हाड़ी बरामद की है। अकबरपुर रेंजर धर्म सिंह ने बताया कि हमें यहां कुल्हाड़ी और सांभर का शिकार मिला है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अब आगे की कार्यवाही कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

पहले भी घायल हो गए वनकर्मी, जानिए क्यों

Sariska on the target of hunters, now happened this
डेमो इमेज
​वहीं, चौकी पर तैनात वनकर्मी डंडे के भरोसे ​यहां ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि वे बंदूकों से लैस शिकारियों का कैसे मुकाबला करें।

वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामवीर गुर्जर ने बताया कि जंगल में ड्यूटी के दौरान हथियार मुहैया कराने की मांग पहले से ही करते आ रहे हैं। शिकारियों की घुसपैठ में शिकारियों के पास हथियार होते हैं जिनका सामना हम डंडों से नहीं कर सकते। ऐसे हालात में जंगल में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को हथियार मुहैया कराने की जरूरत है।

गौरतलब है कि रोट कला चौकी पर पहले भी करीब नौ महीने पहले खाताका जंगल में शिकारियों ने एक वनकर्मी और एक होमगार्ड को घायल कर दिया था। जब शिकारियों ने सांभर व जंगली सूअर का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed