फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Safia said in the assembly that we are the descendants of Ram-Krishna

Rajasthan: विधानसभा में बोलीं सफिया- इतिहास गवाह है, हम राम-कृष्ण के ही वंशज हैं, धर्म बदल गया पर खून वही है

Thu, 02 Mar 2023 12:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Mar 2023 12:43 PM IST
सार

अलवर जिले की रामगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर के राजस्थान विधानसभा में मेवातियों को लेकर दिए गए बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Safia said in the assembly that we are the descendants of Ram-Krishna
विधायक सफिया जुबेर - फोटो : social media

विस्तार

मेवातियों के बारे में लोगों को अपनी राय बदलने की जरूरत है। मेवातियों को कमजोर और पिछड़ा कहने वालों को ये जानने की जरूरत है कि हम मेव भी राम और कृष्ण के वंशज हैं। हम आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने हमें बहुत कुछ दिया है। आगे भी बजट में मेवात के लिए कुछ ज्यादा ही चाहिए। ये बात बुधवार को राजस्थान की विधानसभा में अलवर जिले की रामगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने कही।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने मेव के बारे में अपनी बात रखी। उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। साफिया के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


मैंने इतिहास निकलवाया
विधायक सफिया जुबेर ने विधानसभा में कहा कि सच्चाई क्या है इसके लिए मैंने भी पूरा इतिहास निकलवाया है। तब जाकर पता चला कि मेव तो राम और कृष्ण के वंशज हैं। मेव अलवर, भरतपुर और नूंह और थोड़ा मथुरा में बसते हैं, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भले ही धर्म परिवर्तन हो गया हो लेकिन खून वही है
चाहे धर्म परिवर्तन हो गया हो या कुछ भी हो गया हो, लेकिन खून तो आदमी का नहीं बदला। खून तो हममें राम और कृष्ण का ही है। तो इस बात को आप लोग ध्यान में रखें। इन्हें मेव नहीं मेवा समझें। इन्हें बार-बार पिछड़े ये और वो कहने की जरूरत नहीं है। अभी देखिए दस साल में ये कहां पहुंचेंगे। जब हम तीन विधायक सदन में हैं तो आगे और बढ़ेंगे। आप सोचो कि हम लोग आगे-आगे कहां तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि जब सीएम साहब बजट पर उत्तर देने आएंगे तो मेवात के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सौगात देने की बात करेंगे।

चर्चा में रही जुबेर की जीत
राजस्थान में साल 2018 में 199 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान हुआ था। एक सीट रामगढ़ पर मतदान बाद में हुआ था, क्योंकि बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था। इसलिए रामगढ़ पर मतदान जनवरी में हुआ तो 28 जनवरी को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी सफिया जुबेर ने जीत दर्ज की थी। उनकी जीत चर्चा में रही, क्योंकि इनके जीतने के बाद ही विधानसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़कर 100 हो गई थी। साथ ही साथ महिला विधायकों की 24 हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed