फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RTH Bill Protest Strike may end after agreement between private doctors and government in Rajasthan

RTH Bill Protest: राजस्थान में निजी डॉक्टर्स और सरकार के बीच सहमति बनने के आसार, कल खत्म हो सकती है हड़ताल

Thu, 30 Mar 2023 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

15 डॉक्टर्स का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए सीएम आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री गहलोत और प्रतिनिधि मंडल के एक सदस्य के बीच हुई बातचीत से हड़ताल का हल निकलने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं।

विज्ञापन
RTH Bill Protest Strike may end after agreement between private doctors and government in Rajasthan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदर्शनकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में 12 दिन से निरंतर हड़ताल पर चल रहे निजी डॉक्टर्स और सरकार के बीच गतिरोध समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है। 15 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचा। इस मुलाकात में एक डॉक्टर की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई, जिसमें डॉक्टर्स की सभी समस्याओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टर्स संघर्ष समिति के डॉक्टर एसएम बाजिया ने बताया, सीएम गहलोत ने सकारात्मक माहौल में बातचीत की है। डॉक्टर्स की सभी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भी गंभीर नजर आए। मुख्यमंत्री गहलोत ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को डॉक्टर्स और सरकार के बीच की कड़ी बनाया है। डॉक्टर्स अपनी सभी मांगे और समस्याओं का पूरा विवरण पीसीसी अध्यक्ष को देंगे और फिर एक आखिरी मुलाकात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ होगी।
विज्ञापन


बताते चलें, पीसीसी अध्यक्ष से आज ही मुलाकात होने की प्रबल संभावना है। कल देर शाम तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोबारा मुलाकात होगी, जिसमें सरकार के लिखित आश्वासन के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। डॉक्टर सुनील चुघ इस डेलीगेशन में मुख्य तौर पर शामिल हुए, वे IMA राजस्थान अध्यक्ष हैं। डॉक्टर विजय कपूर, डॉ राजशेखर, डॉ अशोक शारदा और डॉ रामदेव समेत अन्य डॉक्टर्स सीएमआर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed