फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC Alert: recruitment exam for 6468 teachers will start from 26 april

RPSC Alert: 26 अप्रेल से है 6468 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा

Fri, 07 Apr 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
RPSC Alert: recruitment exam for 6468 teachers will start from 26 april
डेमो - फोटो : डेमो
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2016 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस कार्यक्रम की मानें तो आरपीएससी के 6468 पदों के लिए परीक्षा 26 अप्रेल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का जो कार्यक्रम तय किया गया है, उसके मुताबिक परीक्षा दो चरणों में होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले चरण में 26 से लेकर 28 अप्रेल और दूसरे चरण में एक से तीन मई तक परीक्षा होगी। परीक्षा जिला मुख्यालयों पर होगी। जल्द ही वेबसाइट पर परमिशन लेटर जारी किए जाएंगे। आरपीएससी की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक 26 अप्रेल को सुबह 10 बजे से जीके का पेपर होगा। 27 अप्रेल को सुबह 9 से 11.30 बजे तक हिंदी और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक संस्कृत का पेपर होगा। 28 अप्रेल को सुबह 9 से 11.30 बजे तक गणित और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक उर्दू का प्रश्न पत्र होगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में एक मई को सुबह 10 से 12 बजे तक जीके का पेपर होगा। दो मई को सुबह 9 से 11.30 बजे तक सामान्य विज्ञान और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक विज्ञान का प्रश्न पत्र होगा। तीन मई को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी दिन दोपहर 3 से 5.30 बजे तक पंजाबी का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed