फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   roadways manager finance and contractor trap in rajsamand by acb

कैंटीन ठेकेदार के मार्फत रोडवेज का वित्त मैनेजर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने दोनों को पकड़ा 

Thu, 06 Apr 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
roadways manager finance and contractor trap in rajsamand by acb
arrest accused - फोटो : Vishnu Sharma
राजसमन्द में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई कर रोडवेज आगार राजसमन्द के वित्त मैनेजर सुवीर कुमार तिवारी को पांच हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजसमन्द में एसीबी में अति पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने की।
विज्ञापन

एसीबी के मुताबिक रिश्वत की यह राशि राजसमन्द के बस स्टैंड पर केंटिन के ठेकेदार सत्यनारायण राव के मार्फत ली गई थी। इसकी पुष्टि होने पर एसीबी ने आरोपी सत्यनारायण को भी रिश्वत लेने में सहयोग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 

ऑडिट के नाम पर वित्त मैनेजर सुवीर कुमार द्वारा अवैध वसूली

roadways manager finance and contractor trap in rajsamand by acb
arrest accused - फोटो : Vishnu Sharma
इस संबंध में रोडवेज बस में परिचालक राजेंद्र सिंह चारण ने एसीबी में वित्त मैनेजर सुवीर कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें बताया कि ऑडिट के नाम पर वित्त मैनेजर सुवीर कुमार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिसमें उससे भी पांच हजार रुपए मांगे गए है।

सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को परिचालक राजेंद्र सिंह को ​रिश्वत की राशि लेकर मैनेजर के पास भेजा। उसने यह राशि बसस्टैंड पर कैंटीन के ठेकेदार सत्यनारायण को देने की बात कही। तब राजेन्द्र सिंह चारण ने ठेकेदार सत्यनारायण को पांच हजार रुपए दे दिए। जिन्हें उसने गल्ले में रख दिए। ईशारा मिलते ही एसीबी ने ठेकेदार सत्यनारायण और वित्त मैनेजर सुवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed