{"_id":"599ace994f1c1bb9368b463f","slug":"road-accident-in-sikar-woman-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत के बाद उसे भी रास्ते में मिली 'मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत के बाद उसे भी रास्ते में मिली 'मौत'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
मृतका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह एक नए जीवन के साथ जिंदगी की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन किस्मत में शायद उसके कुछ और ही लिखा था। नवजात की मौत के बाद उसे भी रास्ते में मौत अपने साथ ले गई।
दरअसल, सीकर जिले के खंडेला में पश्चिम बंगाल की रहने वाली मरियम ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। इसी दौरान वह गर्भवती भी थी। आज अचानक उसके प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मरीयम ने मृत नवजात को जन्म दिया। जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने उसे सीकर रैफर कर दिया। परिजन उसे 104 एंबुलेंस के जरिये सीकर अस्पताल लेकर ही जा रहे थे कि रास्ते में जड़ाया गांव के पास एंबुलेंस की टक्कर बोलेरो गाड़ी से हो गई। हादसे में मरियम की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायल एंबुलेंस के चालक को जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका मरियम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।